सोशल मीडिया की लत से कैसे बचे ? 10 आसान और असरदार तरीके
क्या आप भी सोशल मीडिया की लत से परेशान हैं ? आज की इस पोस्ट में जानिए कैसे आप सोशल मीडिया की लत को आसानी से कम कर सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं |
सोशल मीडिया की लत से कैसे बचे ? 10 आसान और असरदार तरीके
दोस्तों,आज के समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका हैं | facebook ,instagram ,whatsapp ,youtube ,x जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में हम घंटों time spend करते हैं ,इनके माध्यम से हमें रोज नई-नई जानकारी मिलती है और अपने दोस्तों ,रिश्तेदारों से हम जुड़े हुए होते हैं |
लेकिन जब यही सोशल मीडिया हमारी आदत बनकर हमारे काम ,पढ़ाई और मानसिक शांति को भंग करने लगे तो यही आगे चलकर लत बन जाती हैं | होता यह है की आप कोई काम से 5 मिनट के लिए मोबाईल उठाते हैं और दूसरी चीजों में आप अपने घंटों व्यतीत कर देते हैं आपको पता भी नहीं चलता जैसे reels देखना इसका सबसे अच्छा example हैं |
यदि आपको लगता है की सोशल मीडिया की वहज से आपका काम ,पढ़ाई या दूसरे अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं तो ये आपके लिए चिंता का विषय हैं | आगे हम इसी की लत से बचने के आपको बेहतरीन तरीके बताने वाले है |
सोशल मीडिया की लत क्या हैं -
जैसे आप 2-5 मिनट के लिए मोबाईल लेते हैं और फिर देखते देखते घंटों उसी में व्यतीत कर देते हैं फिर धीरे धीरे यह आपकी रोज मर्रा जीवनशैली का हिस्सा बन जाता हैं | हर वक्त आप मोबाईल चेक करते रहेंगे ,likes ,comments चेक करते रहेंगे या आपका ध्यान notification की तरफ बार बार जाएगा |
जब सोशल मीडिया का इस्तेमाल आपके काम,पढ़ाई या अन्य कामों मे बाधा बनने लगे तो समझ जाइए आप सोशल मीडिया की लत के शिकार हो चुके हैं |
आखिर क्यों लगती हैं इसकी लत -
दोस्तों , सोशल मीडिया की लत लगने के सबसे बड़ा कारण हैं हमारा खाली समय जब हमारे पास कोई काम नहीं होगा तो हम समय मोबाईल में ही व्यतीत करते हैं और धीरे धीरे हमे इसकी लत लग जाती हैं
शुरुआत में हम इसको मनोरंजन के तौर पर लेते हैं लेकिन बार बार ऐसे कंटेन्ट को देखना जो हमे मनोरंजन प्रदान करता हैं हम उसके आदि हो जाते हैं |
एक मुख्य कारण यह भी है की आज कल लोगों को followers बढ़ाने का trend हैं या आपकी कोई video या photo पर अगर ज्यादा like ,comment आ जाते हैं तो हम बार बार उसी को चेक करते रहते हैं |
सोशल मीडिया की लत से होने वाले नुकसान -
सोशल मीडिया का का अधिक इस्तेमाल न सिर्फ हमारे समय को बर्बाद करता है बल्कि इसके साथ ही हमारी मानसिक और शारीरिक शांति को भी भंग करता हैं | इससे होने वाले नुकसान
समय की बर्बादी - दोस्तों इसके ज्यादा इस्तेमाल से हमारे समय की बहुत बर्बादी होती हैं उस समय को हम कहीं और सदुपयोग कर सकते हैं ,जो हमारे लिए फायदेमंद होगा |
मानसिक शांति नष्ट होना - इसके ज्यादा इस्तेमाल से हमारी मानसिक शांति भंग हो जाती हैं हमारे स्वभाव में चिड़चिड़ापन ,गुस्सा ,तनाव ,चिंता आदि धीरे धीरे बढ़ने लगते हैं ,जिससे हमारा जीवन अस्त व्यस्त होने लगता हैं | सुबह की 5 आदते जो आपको सफल बना देंगी
नींद की समस्या - इसके ज्यादा use से हमे नींद की भी समस्या भी होती हैं देर रात तक मोबाईल use करना हमारी नींद के लिए बहुत नुकसानदायक हैं | इसका परिणाम यह होता हैं की आप सुबह थका हुआ महसूस करते हैं ,आपका किसी काम में मन नहीं लगता |
रिश्तों में दूरी होना - मोबाईल या सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से रिश्तों में भी दूरियाँ आ जाती हैं क्योंकि हम अपने पार्टनर को समय न देकर मोबाईल में अपना समय व्यतीत करते हैं |
सोशल मीडिया की लत से बचने की 10 तरीके -
1. स्क्रीन टाइम कम करें -
सोशल मीडिया की लत से बचने का सबसे आसान तरीका हैं की आप अपना स्क्रीन टाइम कम कर दें और सोशल मीडिया के इस्तेमाल की एक समय सीमा तये करें | जैसे अगर आप दिन में 4-5 घंटे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो धीरे धीरे आप 2 घंटे फिर 1 घंटे ऐसे करके टाइम कम करें |इसके लिए आप स्क्रीन टाइमर जैसे फीचर्स का भी use कर सकते हैं |
2. notification ऑफ रखें -
अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होता हैं की वे अपने सोशल मीडिया notification को ऑन करके रखते हैं जिसकी वजह से वो बार बार अपना मोबाईल चेक करते रहते हैं | जिससे उनका ध्यान भंग होता हैं ,आप जरूरी notification ही ऑन करके रखें अनावश्यक ऑफ करके इससे होगा यह की आपको मोबाईल चेक करने की आदत धीरे धीरे कम हो जाएगी |
3. सोने से पहले मोबाईल का उपयोग न करें -
आज कल लोग देर रात तक मोबाईल का इस्तेमाल करते है जिससे उसकी आखों में बुरा असर होता हैं इसके साथ साथ उनकी नींद भी प्रभावित होती हैं | अगर आपकी नींद प्रभावित होगी तो अगली सुबह आप खुद को थका थका स महसूस करेंगे और आपका किसी भी काम को करने मे मन नहीं लगेगा |
इसलिए कोशिश करें की सोने से एक घंटे पहले मोबाईल को रख दें उसकी जगह आप कोई अच्छी सी books पढ़ सकते हैं या कोई संगीत सुन सकते हैं जिससे आपका दिमाग भी रीलैक्स रहेगा और आपको नींद भी अच्छी आएगी |
4. खाली समय का सदुपयोग करें -
अक्सर देखने को मिलता हैं की जो लोग फ्री रहते हैं जिनके पास कोई काम नहीं होता हैं वो अमूमन मोबाईल में ही अपना समय व्यर्थ करते हैं | दिनभर सिर्फ सोशल मीडिया का उपयोग करना ,फालतू की चीज़े देखना इन्ही सब में उनका दिन गुजर जाता हैं |
खाली समय में इसका उपयोग करने से बेहतर हैं की आप कोई अच्छी किताब पढ़ें ,कोई नई कला सीखें ,संगीत सुने ,नई भाषा सीखे ,अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें इससे आप अपने खाली समय का उपयोग सही ढंग से कर पाएंगे |
5. अपना लक्ष्य निर्धारित करें -
दोस्तों जिनका लक्ष्य निर्धारित होता हैं वो कभी सोशल मीडिया में अपना समय बर्बाद नहीं किया करते ,इसलिए सबसे पहले अपना goal set करें उस पर फोकस रहें और उसको प्राप्त करें | रोज नई नई चीज़े सीखें ,अपने goal के लिए काम करें |
जितना समय आप अपने goal के लिए देंगे उतना ही आप खुद में व्यस्त रहेंगे और सोशल मीडिया जैसे विचार आपने मन में भी नहीं आएंगे |
6. अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें -
जब भी आप खाली रहें तो मोबाईल में बिजी रहने से अच्छा हैं आप अपना समय अपने परिवार वालों के साथ ,अपने दोस्तों के साथ ,अपने प्रियजनों के साथ बिताए इससे आपका mind भी फ्रेश रहेगा और आप मोबाईल से भी दूर रहेंगे |
हो सके तो अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं ,online बातचीत करने की वजाए आमने सामने से बात चीत करें |
7. Digital डिटऑक्स की आदत डालें -
इसका मतलब है की हफ्ते में एक दिन मोबाईल का पूरी तरह से उपयोग न करना अगर ऐसा करना संभव न हो तो कुछ घंटों के लिए मोबाईल से दूरी बनाना | सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही मोबाईल का इस्तेमाल करना इससे आपके दिमाग को आराम मिलेगा और आपका तनाव भी कम होगा |
8. सुबह उठते ही सोशल मीडिया न देखें -
आज कल अक्सर लोग सुबह उठते ही अपने मोबाईल को चेक करते है ,notification देखते हैं ,अपने सोशल मीडिया के apps को open करके देखते हैं ऐसा करना बिल्कुल गलत हैं क्योंकि सुबह आपकी ऊर्जा बहुत तीव्र होती हैं उसका सही दिशा में इस्तेमाल करना चाहिए |
इसकी वजाए आप व्यायाम करें ,ध्यान लगाए ,दौड़े ,walking पर जाएं ,गार्डन जाएं ,बाहर शुद्ध ताजी हवा लें जिससे आपको अच्छा महसूस होगा |
9. फोन फ्री ज़ोन बनाएं -
इसका मतलब यह है की खाना खाते समय ,पढ़ते समय ,या कोई जरूरी काम करते समय मोबाईल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना हैं | आप बिल्कुल ऐसा एक नियम बना लें और धीरे धीरे इसे फॉलो भी करें | इसका करने से आप मोबाईल और सोशल मीडिया की लत के शिकार होने से बच जाएंगे और बेहतर जीवन जी पाएंगे |
10. वास्तविक जीवन को महत्व दें -
आज के समय लोग मोबाईल में या सोशल मीडिया मे दूसरे लोगों को देखकर खुद से तुलना करने लग जाते है और अवसाद का शिकार हो जाते हैं | किसी दूसरे को देखकर खुद की तुलना या परिवार की तुलना या अपने जीवनसाथी की तुलना करना बिल्कुल भी गलत हैं |
हमेशा याद रखें सोशल मीडिया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जबकि असल जीवन हमारा परिवार ,हमारे दोस्त ,हमारा करिअर हैं,हम जितना इनमे ध्यान देंगे उतना ही हमारे जीवन को नई उचाई मिलती जाएगी | इसलिए वास्तविक जीवन को महत्व दें और सोशल मीडिया से दूरी बनाये |
निष्कर्ष - सोशल मीडिया का दुनिया भर में माय जाल फैला हुआ हैं जिसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से समय ,मानसिक शांति ,शारीरिक शांति पढ़ाई ,काम ,और रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं |
अगर आप समय रहते इस पर ध्यान देते हैं तो आप इस लत से आसानी से बच सकते हैं इसके लिए आपको जागरूक होने के साथ साथ कुछ अच्छी आदतों को अपनाना पड़ेगा | जैसे अगर आप मोबाईल या सोशल मीडिया का use कर भी रहें हैं तो time limit सेट कर लें की मुझे सिर्फ 10 या 15 मिनट ही use करना है |
सोशल मीडिया के सारे notifications को बंद कर दें ताकि ये आपका ध्यान न भटकाएं ,अपना स्क्रीन टाइम कम करने के लिए आप किसी काम मे व्यस्त हो जाएं | ऐसा करने से धीरे धीरे आपकी आदत सुधरने लगेगी और आप इसकी लत से छुटकारा पा लेंगे |
आज से ही आप शुरुआत करें एक दिन में सुधार नहीं होगा पर एक दिन जरूर होगा आप बस ऊपर बताए गए तरीकों को अपने जीवन में अपनाते रहें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं |
.jpg)
Post a Comment