शादी से पहले किन बातों का ध्यान रखें ? खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी बातें
शादी से पहले किन बातों का ध्यान रखें ? खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी बातें
दोस्तों,शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं हैं ये दो परिवारों का भी मिलन हैं यह हमारे जीवन का सबसे खास एहसास होता हैं| इसलिए इसका फैसला न ही जल्दबाजी में और न ही भावनाओं में आकर करना चाहिए | आज के समय में शादी से पहले बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बाद में निराश न होना पड़े |
यदि आप शादी करने का सोच रहे हैं या करने जा रहे हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता हैं ,आइए जानते हैं हमे शादी से पहले किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए |
1. अपने पार्टनर को अच्छे से समझे -
शादी से पहले अपने पार्टनर को अच्छी तरह से समझना बहुत जरूरी हैं उसका स्वभाव ,उसकी समझ ,उसकी सोच और जीवन के प्रति उसका दृष्टिकोण के बारे मे जानना बहुत जरूरी हैं | आप उसकी पसंद नापसंद समझे या न समझे लेकिन इन बातों पर विशेष ध्यान दें |
अपने पार्टनर से हमेशा ये बातें share करें -
- future planning के बारे में
- career के बारे में
- family responsibility
- अपनी lifestyle के बारे में
- family planning के बारे में
2. career और future planning का discussion -
शादी होने से पहले एक दूसरे से career और future planning के बारे में भी खुलकर बातचीत करनी चाहिए ताकि बाद में कोई मनमुटाव न हो | क्योंकि आज के टाइम होता यह है की कोई अपनी जॉब का बलिदान नहीं देना चाहता इसलिए यह भी clear करना बहुत जरूरी हैं |
- इन बातों पर विशेष ध्यान दें जैसे -
- शादी के बाद जॉब जारी रहेगी या नहीं
- वर्क और family के बीच understanding
- यदि स्थान परिवर्तन होगा तब क्या योजना हैं
3. एक दूसरे की उम्मीदों को समझें -
शादी के बाद हर व्यति अपने पार्टनर से कोई न कोई उम्मीद लेकर चलता हैं कोई emotional सपोर्ट चाहता हैं तो कोई career का सपोर्ट चाहता हैं | इसलिए शादी से पहल अपने पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात करें ताकि बाद मे कोई misunderstanding न हो |
इन बातों का ध्यान रखें -
- personal freedom कितनी दी जाएं
- घर की जिम्मेदारिया कैसे बांटी जाएं
- career को कितना importance दिया जाएं
- family को कितना समय दिया जाएं
4. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें -
कभी कभी ऐसा होता है जब एक समय आता है जब एक दूसरे से थोड़ी अनबन हो जाती है तो लोग गुस्से में आकर गलत निर्णय कर लेते है और बाद में फिर पछताते हैं | इसलिए जीवन में कभी भी कोई भी निर्णय क्रोध में न लें ,कभी अनबन होती भी हैं तो उसको शांत होकर solve करें |
यदि आप शांत नहीं हो सकते तो उस स्थान से तुरंत दूर चले जाए कुछ टाइम के लिए क्योंकि उस वक्त उठाया गया कदम न सिर्फ आपके लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए घटक साबित हो सकता हैं |
5. अपनी आर्थिक स्थिति में खुलकर बात करें -
शादी जैसे बंधन में बंधने से पहले अपने पार्टनर से अपनी आर्थिक स्थिति के बारे मे खुलकर बातचीत करनी चाहिए ताकि आगे चलकर कोई भी मतभेद न हो | किसी भी रिश्ते में पैसा अहम रोल अदा करता हैं|
हमारे जीवन यापन के लिए पैसा का होना बहुत जरूरी हैं ,आज के महगाई वाले युग में बिना पैसा के आप कुछ हासिल नहीं कर सकते | आपको हर फील्ड में पैसा काम आता हैं आपके अच्छे स्वास्थ के लिए ,बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए ,एक अच्छे जीवन के लिए पैसे का रोल अहम हो जाता हैं |
इन बातों का आप हमेशा ध्यान रखें -
- बचत और निवेश का ध्यान रखें
- monthly income
- आय व्यय का हिसाब रखना
- खर्च के बारे में सोचना
- कोई लोन लेना है या नहीं इस का भी ध्यान रखें
6. Physically और mentally ready रहें -
दोस्तों ,शादी के बाद हमारे जीवन में बदलाव तो आते ही हैं इसके साथ साथ Physically और mentally changes भी आते हैं | क्योंकि नई जिम्मेदारियाँ ,नए रिश्ते ,नई condition ये सब आपके लिए कठिन हो सकता हैं इसलिए शादी के पहले से ही आप इसके लिए रेडी रहें ताकि बाद मे कोई दिक्कत न आए |
इन बातों का विशेष ध्यान रखें -
- क्या मैं शादी के लिए तैयार हूँ
- क्या मैं इन जिम्मेदारियों के लिए तैयार हूँ
- क्या मैं अपने पार्टनर के साथ adjust कर पाऊँगा /पाऊँगी
- क्या मैं अपनी योजना पर काम कर पाऊँगा /पाऊँगी
- क्या मैं ईमानदारी से रिश्ते को निभा पाऊँगा /पाऊँगी
- क्या मैं आर्थिक रूप से तैयार हूँ
- क्या मैं समझौते के लिए तैयार हूँ
- क्या मैं जीवन भर के इस रिश्ते को निभा पाऊँगा
- केवल बाहरी सुंदरता पर आकर्षित हो जाना
- परिवार के बारे में जानकारी न लेना
- अपनी आर्थिक स्थिति को छिपाना
- खुलकत बातचीत न करना
- ज्यादा आपेक्षाएं रखना
- आपसी समंजस न बना पाना
- एक दूसरे से बातचीत करें
- एक दूसरे को पूरा time दें
- एक दूसरे का सम्मान करें
- गलती होने पर माफी मांगने से बिल्कुल संकोच न करें
- रिश्ते में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखें
- आर्थिक फैसला मिलकर करें
- किसी भी समस्या को मन में दबा कर न रखें
- धन्यवाद कहना सीखें
निष्कर्ष - शादी हमारे जीवन का एक खूबसूरत एहसास होता हैं ,अगर आपको समझने वाला पार्टनर आपको मिल जाए तो यह एहसास और भी खास बन जाता हैं | एक असल वैवाहिक जीवन की नींव सम्मान ,धैर्य ,विश्वास ,समझदारी और आपसी सहयोग पर टिकी होती हैं |
यदि शादी से पहले ही हम एक दूसरे से खुलकर बातचीत करें एक दूसरे को समझे ,future planning के बारे मे discuss करें ,तो हमारा जीवन और ज्यादा सुखद ,खुशहाल बन सकता हैं |
हमेशा याद रखें सही जीवनसाथी मिलना जितना जरूरी हैं उससे ज्यादा जरूरी हैं सही सोच ,समझदारी और सहयोग के साथ रिश्ते को निभाना | यही सारी चीज़े हमारे आने वाले जीवन को सुखद और सफल बना सकती हैं |
Call to action - यदि हमारा ब्लॉग "शादी से पहले किन बातों का ध्यान रखें " आपको उपयोगी लगा हो तो आप इस ब्लॉग को अपने दोस्तों ,रिश्तेदारों ,अपने सहयोगियों के साथ साझा जरूर करें | यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हैं तो हमे कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताएं |
.jpg)
Post a Comment