Relationship में इन red flag को ignore न करें |
Relationship में इन red flag को ignore न करें |
प्यार और relationship हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं ,सही जीवनसाथी आपको न सिर्फ जीवनभर का साथ बल्कि प्यार और सम्मान भी देता हैं | लेकिन गलत इंसान का साथ आपको mental stress ,insecurity ,और toxic relationship का कारण बनता हैं |
इसलिए relationship में कुछ ऐसे red flag होते हैं जिनको सही समय में जानना बहुत जरूरी होता हैं ,आज के इस ब्लॉग में आपको मैं कुछ ऐसी ही बातें बताने वाला हूँ जिनको जानकर आप इन red flag से समय रहते बच सकते हैं |
Red flag क्या होता हैं -
red flag का मतलब है ऐसे कुछ संकेत जो future में आपके लिए नुकसान दायक हो सकते हैं | बहुत बार ऐसा देखने को मिलता है की लोग अपने पार्टनर के प्यार में ऐसे डूब जाते हैं की उनको उनकी गलतियाँ ही नजर नहीं आती है और कुछ टाइम बाद ऐसा समय आता हैं की उनकी तकलीफ उठानी पड़ती हैं |
इसलिए शुरुआत से ही ऐसे संकेतों को समझना जरूरी है ताकि आपके साथ फ्यूचर में कभी गलत न हो सके | आप पहले से ही सचेत हो जाए इसलिए मैं आज ऐसे कुछ संकेतों के बारे में आपको बताने जा रहा हु ,जिनको जानकार आप अपना बचाव कर सकते हैं |
1. Respect और care की कमी -
यदि आपका भी पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता न ही आपका ख्याल रखता है तो ये आपके लिए red flag हैं | क्योंकि किसी भी रिश्ते की नींव इज्जत ही होती है यदि आपका पार्टनर
- सबके सामने आपकी insult करता हैं
- आपकी feelings का मजाक बनाता हैं
- आपके efforts की value नहीं करता हैं
- आपकी achievement को हमेशा छोटा समझता है
तो ये आपके लिए एक red flag हैं प्यार में तकरार होना नॉर्मल है किन्तु अपने पार्टनर का मजाक बनाना उसकी इज्जत न करना ये normal नहीं हो सकता हैं |
2. झूठ बोलने की आदत -
भरोसा किसी भी रिश्ते की backbone होता हैं भरोसे के बिना कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सकता | यदि आपका पार्टनर भी आपसे हर वक्त झुट बोलत हैं चीजों को hide करता हैं तो ये आपके लिए red flag हैं इसके symbol
- बार बार झूट बोलना
- बातें hide करना
- हर वक्त बहाने बनाना
यदि आपका पार्टनर ये सब हरकत करता है तो आपके लिए ये red flag हैं |
3. control करना -
आजादी सभी को पसंद होती हैं चाहे तन की हो या मन की लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं जो अपने पार्टनर को हमेशा ही कंट्रोल करना पसंद करते हैं | हर छोटी छोटी चीजों में रोकटोक करना , पर्सनल स्पेस न देना सीखे शब्दों में कहे तो अपने हाथों की कठपुतली बनाना |
- अगर आपका पार्टनर भी आपके साथ यही सब करता हैं तो आपके लिए ये red flag ही हैं |
- आपकी life style को कंट्रोल करना
- दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने पर पार्टनर को तकलीफ होना
- कोई भी काम करने का मन हो आपका और उसमे रोकटोक करना
गलत चीजों पर रोकटोक करना जायज हैं किन्तु हर वक्त कंट्रोल करने की कोशिश करना आपके जीवन को नरक बना सकता हैं |
4. जरूरत के वक्त याद करना -
अगर कोई भी व्यक्ति आपको सिर्फ जरूरत पड़ने में याद करता हैं तो समझ जाइए की वह सिर्फ आपका इस्तेमाल कर रहा हैं | आपसे या आपकी feelings से उसका कोई लेना देना नहीं हैं ऐसे में आप ये देखें कहीं आप one sided relationship में तो नहीं हैं | आप नोटिस करे यदि आपका पार्टनर
- आपको सिर्फ जरूरत में याद करता हैं
- आपको कभी भी support न करें
- आपसे अपना काम निकलवाएं
- relationship में कोई efforts न लगाएं
यदि आपके साथ भी यही सब हो रहा है तो आपके लिए ये red flag हैं समय रहते समझ जाइए |
5. Emotionally blackmail करना -
आज के समय में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपना काम करवाने के लिए emotionally blackmail करते हैं| आपको मैं यहाँ कुछ ऐसे hints दे रहा हु जिनको पढ़कर आप समझ जाएंगे की red flag है या नहीं | जैसे
- अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो तुम्हें ये करना ही पड़ेगा
- अगर तुम्हें यह नहीं किया तो मैं गलत कदम उठा लूँगा या लूँगी
- प्रेम जाल में फसा कर कुछ भी demand करना
अगर आपके साथ भी इनमे से कोई भी चीज हो रही है तो समझ जो आप भी red flag में हैं |
लोग red flag को आखिर क्यों इग्नोर करते हैं -
अमूमन देखने मे आता हैं की लोगों को red flag मिलने के बाद भी वो इनको शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं और अंत में यही उनके लिए दुख का कारण बनता हैं | आखिर ऐसे कौन से कारण हैं जिनकी वजह से लोग रेड फ्लैग को इग्नोर करते हैं चलिए जानते हैं
प्यार में अंधा होना - लोगों की गलतफहमी होती हैं की प्यार में इंसान गलत आदते छोड़ देगा
अकेले न रह पाना - ऐसे भी लोग होते हैं जिनको अकेले रहने में सहज महसूस नहीं होता हैं इसलिए किसी के साथ भी रिश्ता बना लेते हैं |
उम्मीद - लोगों को उम्मीद रहती है की प्यार में सामने वाला बदल जाएगा लेकिन अधिकतर ऐसा नहीं होता हैं |
confidence की कमी - ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने पार्टनर को ही सब कुछ मान बैठते हैं उनको ये लगता हैं की उससे बेहतर मुझे नहीं मिल सकता |
Red flag दिखने पर ये करें -
यदि आपके साथ ऊपर बताई गई कोई भी चीज आपके साथ होने लगे तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता हैं जैसे की
खुलकर बातचीत करे -
कभी अगर आपको ऐसे संकेत मिले तो आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और उसे अपनी feelings के बारे में बताएं जो भी आप महसूस कर रहे हों |
खुद से ईमानदार रहे -
ऐसी कोई भी बात या चीज आपको बार बार hurt कर रही हैं तो उसे इग्नोर न करे कम से कम अपने लिए हमेशा loyal रहें खुद से झूट न बोलें |
सीमाएं तय करें -
किसी भी रिश्ते में सीमाएं तय करना बहुत जरूरी होता हैं ताकि सामने वाला पहले ही समझ जाए की आप क्या accept करेंगे और क्या नहीं |
अपने दोस्तों या परिवार वालों से सलाह लें -
कभी भी ऐसे situation आए तो आवेश में आकर कोई भी decision न लें बल्कि अपने दोस्तों या family members से सलाह जरूर लें |
जरूरत पड़ने पर रिश्ता खत्म कर दें -
कभी कभी हर रिश्ता बचाना जरूरी नहीं होता जरूरत पड़ने पर ऐसे रिश्ते को खत्म करने में तनिक भी देर न करे जो आपके लिए ही दुखदायक हो |
Healthy relationship कैसा होता हैं -
अब हम बात करेंगे healthy relationship के बारे में आखिर कैसे होता हैं ये चाहिए जानते हैं
- इसमे trust होता हैं
- respect और care होती हैं
- clear communication होता हैं
- emotionally attach और secure होते हैं
- boundaries का सम्मान होता हैं
निष्कर्ष -
प्यार हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं लेकिन अगर हमारे relation में respect ,care ,trust ही न रहे तो वो रिश्ता धीरे धीरे toxic बन जाता हैं |
Red flag हो सकता हैं आप लोगों को शुरू में छोटे लगे किन्तु समय के साथ यही आपकी परेशानी का कारण बनते है | इनको ignore करना हमारी सबसे बड़ी गलती होती हैं अगर आपके साथ भी कभी ऐसा कुछ हो तो मेरे द्वारा बताई गई बातों को फॉलो जरूर करना |

Post a Comment