सुबह की 5 आदतें जो आपको सफल बना सकती हैं |
सुबह की 5 आदतें जो आपको सफल बना सकती हैं
आज की भाग दौड़ वाली ज़िंदगी में हर कोई सफल होना चाहता हैं लेकिन अधिकतर लोग ये नहीं जानते की सफलता किस्मत से नहीं बल्कि अच्छी आदतों और अनुशासन से मिलती हैं | दुनिया में जितने भी सफल लोग हैं उनमे एक चीज कॉमन हैं की वे सुबह के समय को अच्छे तरीके से utilize करते हैं |
आज के इस ब्लॉग में हम जानेगे ऐसी कौन सी 5 आदते है जो हमारे जीवन मई बदलाव ला सकती हैं
और हमे सफल बना सकती हैं |
और हमे सफल बना सकती हैं |
1. सुबह जल्दी उठे -
सुबह जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा यह है की आपको शांत वातावरण को feel करने का मौका मिलता हैं | आपके पास अतिरिक्त समय मिल जाता हैं जिसका use आप दूसरे कामों में कर सकते हैं |
इसके अलावा जल्दी उठने से आपको मानसिक शांति भी मिलती हैं जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं | तथा आप अपने काम मे बेहतर तरीके से फोकस कर सकते हैं ,आपका time management भी बेहतर होता हैं |
2. योग करें -
आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी की स्वस्थ शरीर में ही स्वास्थ मन का निवास होता हैं | इसलिए सफल होने के लिए आपका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी हैं इसके लिए आप सुबह जल्दी उठकर योग जरूर करें ताकि आपका तन और मन दोनों energetic फ़ील करें |
योग करने से आपका confidence भी high होगा तथा तनाव और अवसाद में कमी आएगी | कम से कम रोज 20 मिनट खुद के शरीर को दें ताकि आपका शरीर एक अच्छा आउट्पुट आपको दें सके |
3. नाश्ता जरूर करें -
सुबह का नाश्ता अक्सर लोग skip कर देते हैं ऐसा करना हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता हैं | सुबह उठने के बाद हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत होती हैं इसलिए उठने के 1 घंटे के भीतर आपको नाश्ता कर लेना चाहिए |
सुबह का नाश्ता आपको दिनभर की एनर्जी दे सकता जिससे आप अपना काम बेहतर तरीके से कर सकते हैं | सुबह नाश्ते में आप जूस , fruits ,milk ,आदि ले सकते है |
4. अच्छी books पढ़ें -
सुबह सुबह आप जो पढ़ते या सुनते हैं उसका प्रभाव पूरे दिन बना रहता हैं इसलिए हमेशा अच्छी book पढे ताकि आपका mind positive रह सके |
रोजाना 10-15 मिनट अच्छी किताबें पढ़ें या कोई भी पॉडकास्ट सुने इससे आपके सुनने और सोचने का तरीका बेहतर होता हैं और आपको एक नया motivation मिलता हैं |
आप क्या पढ़ें
- motivation किताबें
- पाज़िटिव blogs पढ़ सकते हैं
- सफल लोगों की जीवनी
- self improvement videos
5. Planning बनाएं -
सफल लोग अपने दिन की शुरुआत planning के साथ करते हैं क्योंकि बिना प्लान के आप अपने काम को सही ढंग से excute नहीं कर सकते हैं | यदि आप अपने कामों की लिस्ट बनाकर उन पर काम करते हैं तो आपके सफल होने के chance काफी हद तक बढ़ जाते हैं |
आप सुबह उठकर 10 मिनट निकालें और सबसे पहले अपने कामों की लिस्ट तैयार करें उनको प्राथमिकता दें और उनको पूरा करें |
planning क्यों जरूरी हैं
- planning करने से आपके समय की बचत होती हैं
- काम सही समय में पूरे होते हैं
- tension काम होती हैं
- फोकस बना रहता हैं
सुबह की आदतें हमारे पूरे दिन को प्रभावित करती हैं यदि आपके दिन की शुरुआत positive ,अनुशासन के साथ होती हैं तो आपके सफल होने के chance बढ़ जाते हैं |
दुनिया में ऐसे कई सफल लोग हैं जो सुबह की आदतों के बारे मे बता चुके हैं यदि कोई व्यक्ति इन सभी आदतों को फॉलो करता है तो वो भी उसी सूची में शामिल हो जाता हैं |
इन habits के अलावा मैं आपको कुछ ऐसी हैबिट्स के बारे में बताने जा रहा हु जिनको फॉलो करके आप अपनी आदतों को विकसित कर सकते हैं|
अच्छी आदतों को कैसे विकसित करें -
इन छोटी छोटी आदतों को आप जरूर follow करें ताकि आपकी life दूसरों से बेहतर बन सके
- रात में सोने का time fix करें
- मोबाईल का use जितना हो सके काम करें
- पहले छोटे छोटे लक्ष्य बनाए
- daily routine को follow करें
- हमेशा positive रहें
निष्कर्ष - दोस्तों सफल होने का कोई शॉर्ट cut नहीं हैं आपकी छोटी छोटी आदते ही आपको सही परिणाम दिला सकती हैं | आपको हमेशा सही दिशा मे काम करना पड़ेगा ऊपर बताए टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा तब जाकर आप सफल हो सकते हैं |
हमेशा याद रखें छोटी शुरुआत से ही बड़ा बदलाव आता हैं इसलिए आज से ही अपनी आदतों को बेहतर बनाए और सफलता का पहला कदम बढ़ाएं |

Post a Comment