Common Relationship Problems And Their Solutions
Common Relationship Problems And Their Solutions ( रिश्तों में आने वाली समस्या और उनके समाधान )
आज के समय मे रिश्ता चाहे पति पत्नि का हो ,boyfriend - girlfriend का हो या कोई दूसरा रिश्ता हो समय समय में हर रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं | दुनिया में ऐसा कोई भी रिश्ता नहीं हैं जो पूरी तरह से परफेक्ट हो |
हर रिश्ते में आपसी मतभेद ,गलतफहमियाँ और आपसी कलह देखने को मिलती हैं लेकिन समय रहते अगर हम इन समस्याओं का निदान नहीं कर पाते तो आगे चलकर यहीं बड़े विवाद और हमारी मानसिक अशान्ति का कारण बनती हैं |
लेकिन अगर हम इसके दूसरे side को देखे तो इन सब का निदान करना इतना भी मुश्किल नहीं हैं ,एक दूसरे से बातचीत ,विश्वास और समझदारी हमे इन समस्याओं से बचा सकती हैं |आज के इस ब्लॉग में हम रिश्तों में आने वाली problems और उनके solutions के बारे में discuss करेंगे |
आखिर रिश्तों में समस्याएं आती क्यों हैं ?
सबसे पहले हमे यह जानना होगा की आखिर किन वजह से हमारे रिश्ते में problems आ रही हैं उसके बाद हम solutions पर काम करेंगे | इसके पीछे ये कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं -
1. भरोसा न करना -
कोई भी रिश्ता बिना trust के नहीं चल सकता क्योंकि विश्वास ही ऐसी चीज हैं जो किसी भी रिश्ते के आधार को मजबूत करती हैं | यदि रिश्ता एक बार टूट जाएं तो रिश्ता कमजोर होने लगता हैं इसलिए भरोसा बनाने के लिए
- कभी भी झूट न बोलें हमेशा सच कहें
- अपनी गलतियाँ accept करें और माफी मांगे
- बेवजह शक न करें और न बातें छिपायें
- अपने वादे पूरे करें ,और पार्टनर का सम्मान करें
- भरोसा धीरे धीरे बनता हैं इसलिए सबर रखें
2. बातचीत की कमी -
रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजह बातचीत न करना हैं कई बार हम अपनी फीलिंगस को अपने पार्टनर से शेयर नहीं कर पाते जिस वजह से misunderstanding होती हैं | मनमुटाव होने की वजह से अक्सर लोग बातचीत करना कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं जो की बिल्कुल गलत है | बातचीत न करने से
- दूरियाँ और झगड़े दोनों बढ़ने लगते हैं
- एक दूसरे से दूरी होने लगती हैं इसलिए बातचीत जारी रखें
- गुस्से में कोई भी फैसला न लें
- पार्टनर को समझने की कोशिश करें
- अच्छी बातचीत हर रिश्ते की नीव होती हैं
3. Ego Problem -
अगर किसी भी रिश्ते के बीच में ego आ जाता हैं तो वो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सकता क्योंकि इंसान अपने अहंकार में इतना चूर हो जाता हैं की उसके सामने वाली की फिकर नहीं होती हैं इसलिए हमेश इन बातों का ध्यान देना चाहिए
- हमेशा खुद को सही और सामने वाले को गलत न समझे
- अपनी गलती स्वीकार करें और माफी मांगे
- बातचीत कभी भी बंद न करें
- झुकने से अगर रिश्ता बचता हैं तो झुक जाओ
4. समय न देना -
किसी भी रिश्ते को समय देने पौधे में पानी देने के समान होता हैं मतलब अगर हम समय समय पर उस पौधे पर पानी डालेंगे तो वह जल्दी से बड़ा होगा ठीक वैसे ही अगर हम अपने पार्टनर को proper time देंगे तो एक दूसरे को समझने का ज्यादा से ज्यादा समय मिल पाएगा |
- मोबाईल में ज्यादा समय व्यर्थ न करे बल्कि अपने पार्टनर के साथ टाइम spend करें
- हो सके तो date पर काही बाहर खाना खाने जाए
- एक दूसरे पर ध्यान दें
- एक दूसरे को समझे feelings की respect करें
5. ज्यादा उम्मीद लगा लेना -
कभी कभी हम सामने वाले से ज्यादा उम्मीद लगा लेते है जो अंत में हमारे दुखों का कारण बनती हैं | क्योंकि जब अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाती तो हम निराश हो जाते हैं
- हमेशा अपने पार्टनर की conditions को समझें
- कभी भी किसी और से पार्टनर की तुलना न करें
- हमेशा छोटी छोटी खुशियों में खुश रहें
- वास्तविक उम्मीद रखें
- गुस्सा आने पर तुरंत answer न दें
- कुछ देर खुद को शांत रखें
- गहरी सांस लें
- शांत मन से बात करें
- गुस्सा कंट्रोल करने के लिए सुबह ध्यान करें
- एक दूसरे से खुलकर बातचीत करें
- एक दूसरे की feelings की care करें
- रिश्ते में ईमानदार रहें कभी झूट न बोलें
- मुस्किल समय में एक दूसरे का साथ दें
- विश्वास बनाएं रखें
- गुस्से मे फैसला लेने से बचे
- अपनी feeling को खुलकर express करें
- कभी भी कोई भी निर्णय गुस्से में न लें
- किसी दूसरे के रिश्ते से कभी तुलना न करें
- विश्वास बनाए रखे यदि गलती होती है तो सुधरने का मौका दें
- बातचीत कभी भी बंद न करें
- अपने पार्टनर का सम्मान करें
- समस्या बड़ी हो तो मदद लेने में बिल्कुल भी संकोच न करें

Post a Comment