CJP Protest से हर युवा को ये 7 Life Lesson जरूर सीखने चाहिए

 दोस्तों जैसा की हाल ही में आप लोगों ने CJP Protest के बारे में सुना होगा ,पढ़ा होगा और देखा भी होगा कैसे लाखों बच्चे protest कर रहे हैं | इस प्रोटेस्ट से भी हमको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता हैं अगर हम सीखना चाहे तो,आगे हम इस ब्लॉग में उन्ही चीजों के बारे में आपसे बात करने वाले है |

CJP Protest से हर युवा को ये 7 Life Lesson जरूर सीखने चाहिए 

आज कल आपने CJP Protest की खबरे हर जगह देखी ,सुनी होगी ,कोई इसे युवाओं की आवाज मान रहा हैं तो कोई व्यवस्थाओ के खिलाफ संदेश मान रहा हैं अलग अलग लोग इसे अपने अपने नजरिए से देख रहें हैं |

लेकिन हम राजनीति और विवाद से हटकर देखें तो इस protest से बहुत कुछ सीख सकते है जो आगे हमारे जीवन में काम आ सकता हैं ऐसी घटनाएं हमे बहुत कुछ सिखाकर जाती हैं | ऐसे आंदोलन न सिर्फ सामाज को सुधारने का काम करते हैं बल्कि हमारी सोचने समझने की क्षमता को भी प्रभावित करता हैं |

यदि आप एक students हैं या आप अपने करिअर को लेकर serious हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए ही हैं आज के इस ब्लॉग में हम राजनीति के ऊपर बातें न करके बल्कि ऐसे कौन से life lesson हैं जो हर युवा को सीखना चाहिए उस पर बात करने वाले हैं जो हर युवा इसको फॉलो करके अपने जीवन में आगे बढ़ सकता हैं |  


1. अपनी आवाज उठाना सीखें - 

बहुत बार ऐसा देखने को मिलता हैं की लोग अपनी आवाज आलोचनाओ के डर से नहीं उठा पाते हैं लेकिन मित्रों जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपनी आवाज को हमेशा सम्मान पूर्वक और शांति के साथ रखना चाहिए | 

सफल और असफल लोगों के बीच सिर्फ यही अंतर होता हैं की सफल लोग अपनी आवाज उठाने से डरते नहीं हैं यही चीज उनको दूसरों से अलग बनती हैं | अगर आपको कोई समस्या है तो उसको दबाने के वजाए उसको सामने रखना चाहिए | 

आवाज उठाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है की आप लड़ाई झगड़ा करने लगों बल्कि अपनी बात को clear और सम्मान के साथ बताना ही इसका मतलब हैं |

2. एकता में शक्ति होती हैं - 

आप लोगों ने सुना होगा एकता में शक्ति होती हैं आप अकेले बदलाव की शुरुआत कर सकते है लेकिन बड़ा बदलाव हमेशा एक टीम वर्क और एकता के साथ ही आता हैं | बात यहाँ सिफ़ आंदोलन की नहीं हो रही चाहे कोई सी फील्ड हो या startup हो या कोई भी खेल हो जीत हमेशा टीम वर्क से ही मिलती हैं |

यही नियम हमारे जीवां में भी लागू होता है यदि हम टीम वर्क पर काम करें हमेशा सकरात्मक सोच रखें ऐसे लोगों के साथ रहें जो हमे सही दिशा दिखाए हमेशा आगे बढ़ाए | क्योंकि ऐसे लोगों से जुड़कर आप अपने जीवन को अपने करिअर को एक सही रास्ते पर ले जा सकते हो |

3. सोच समझकर निर्णय लें - 

दोस्तों , किसी की भी बात में आकर यह बिना पूरी पुष्टि किए कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए | कोई भी घटना सोशल मीडिया में बहुत जल्दी से वाइरल होती हैं जिसके साथ अफवाह भी कभी कभी वाइरल हो जाती हैं इसलिए ऐसे समय में भावनाओ में न आकर अपने दिमाग से निर्णय लेना चाहिए |

आपकी समझदारी इसी में है की आप कोई भी जानकारी की पहले पुष्टि कीजिए उसके बाद उसपर कोई प्रतिक्रिया दीजिए | आज का दौर अफवाहों का है कोई भी video हो पोस्ट हो सब सच नहीं होती हैं इसलिए अपनी राय बनाने से पहले अलग अलग जगहों से जानकारी एकट्ठा कर लेनी चाहिए | 

4. बदलाव की शुरुआत हमेशा खुद से करें - 

आज कल ऐसे बहुत से लोग देखने के लिए मिल जाएंगे जो इस समाज को, इस देश को बदलना चाहते है लेकिन लेकिन वे खुद के अंदर बदलाव करना भूल जाते हैं | हम किसी भी व्यक्ति ,समाज सिस्टम और देश को तभी बदल सकते हैं जब हम खुद के अंदर बदलाव लाएंगे |

  • अपने अंदर आबलाव की शुरुआत कुछ ऐसे करें 
  • हमेशा नई नई चीज़े सीखते रहें 
  • अपने समय का सदुपयोग करें 
  • अपना लक्ष्य बनाए और उसी पर फोकस रहें 
  • रोज खुद को पहले से बेहतर बनाते रहें 
  • हमेशा सकारात्मक लोगों के बीच रहें 

5. अनुशासन बनाएं रखें - 

दोस्तों किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपका अनुशासन में होना बहुत जरूरी हैं ,क्योंकि देखने को यह मिलता हैं की लोग जोश जोश में काम को शुरू कर देते हैं लेकिन कुछ समय बाद बीच में ही अपने काम को छोड़ देते हैं इसलिए अपने काम में अनुशासन बनाएं रखें |

आज के समय में युवा वर्ग को बिना मेहनत के और बहुत जल्दी से ही सब कुछ चाहिए लेकिन होता इसके उलट हैं क्योंकि आपके छोटे छोटे प्रयासों से ही आपको सफलता मिलती हैं न की एक दिन की मेहनत से |   सोशल मीडिया की लत से कैसे छुटकारा पायें

रोज अगर आप पहले से बेहतर करते जाएंगे तो धीरे धीरे आप सफल लोगों की श्रेणी में आ जाएंगे बस आपको ध्यान ये रखना है की आप नियमित काम करते रहें एक दिन में न सही लेकिन एक दिन आप सफलता को आवश्य ही प्राप्त करेगें |

6. हर परेशानी एक सीख लेकर आती हैं - 

दोस्तों जब तक मानव जीवन रहेगा तब तक परेशानियाँ रहेंगी लेकिन माएने ये रखता हैं की आप कैसे उन परेशानियों का सामना करते हैं | होता ये है की अधिकतर लोग परेशानी आने पर टूट जाते है बिखर जाते हैं ,हार मान लेते हैं वहीं कुछ लोग इसको सीखने का अवसर बना लेते हैं |

कठिन से कठिन परिस्थिति हमे मानसिक रूप से मजबूत करती हैं बस हमे उनका डटकर सामना करना हैं |

7. धैर्य रखें -

आज के युवाओं में धैर्य की बहुत कमी देखने को मिलती हैं उनको सबकुछ बहुत कम समय में चाहिए हमेशा याद रखें बड़ा बदलाव हमेशा समय माँगता हैं | जो लोग जल्दबाजी करते हैं उनको निराशा ही मिलती हैं जबकि जो लोग निरंतर प्रयास करते हैं उनको अंत में सफलता मिलन तय हैं | 

बोनस टिप्स -  दोस्तों आज के इस ब्लॉग में मैं आपको बोनस टिप्स देने जा रहा हु जिसमे self improvement का एक छोटा स framework दूंगा जिसको फॉलो करके आप अपनी life को बेहतर बना सकते हैं |

self improvement फार्मूला -  Observe- think -learn -improve -repeat 

  • Observe - सबसे पहले आप स्थिति को जाने 
  • think - फिर उसके बाद सोचे ,जल्दबाजी में निर्णय न लें 
  • learn - हर गलती से सीखे और दोहराएं नहीं 
  • improve - खुद को हमेशा बेहतर बनाते जाएं 
  • repeat - इस प्रक्रिया को दोहराते जाएं 

अगर आप इसको अपने जीवन में फॉलो कर लेते हैं तो सिर्फ एक साल के अंदर ही आपके जीवन मे बदलाव देखने को मिल जाएगा 

निष्कर्ष - किसी भी घटना को विवाद या बहस के रूप में देखने के बजाए हम उससे क्या क्या सीख सकते हैं इस पर ध्यान देना चाहिए | क्योंकि यही चीज हमारे व्यक्तित्व को निखारेगी,अगर हम थोड़ा स धैर्य रखें , खुद में बदलाव लाएं ,अनुशासित रहें और हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहेंगे तो हम दूसरे लोगों से अलग पहचान बना लेंगे |

CJP Protest जैसे आंदोलन हमे याद दिलाते रहेंगे की यह केवल हमारे जीवन की घटना नहीं है बल्कि इससे मिलने वाली सीख हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | इससे आपको दो विकल्प नजर आएंगे या तो आप इसे देखकर आगे बढ़ जाए या इससे सीख लेकर अपने व्यक्तित्व को बेहतर बना लें |

इस ब्लॉग में बताएं गए 7 life lesson हमे याद दिलाते रहेंगे की सफलता अच्छे अवसर से नहीं बल्कि सही सोच ,धैर्य और अनुशासन से मिलती हैं | सबसे पहले हम खुद के अंदर बदलाव करके अपने करिअर पर फोकस कर सकते हैं ,रोज खुद पर काम करना ,नई नई चीज़े सीखना एक सकारात्मक परिणाम की निशानी हैं |  

Call to action - मेरे प्यारे साथियों अगर आपको मेरा ये लेख आपको पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ ,अपने रिश्तेदारों के साथ साझा जरूर करे और यदि आपकी कोई राय है या कोई सवाल हैं तो कमेन्ट करके हमे जरूर बताएं | 
 










No comments

How To Move On After Breakup In Hindi ( Breakup Ke Baad Move On Kaise Kare)

How To Move On After Breakup In Hindi ( Breakup Ke Baad Move On Kaise Kare)   प्यार एक खूबसूरत एहसास होता हैं जिसे सिर्फ सच्चे दिल से करने व...

Powered by Blogger.